Thursday, 15 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजी

Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से आए 600 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
Bureau
Bureau News Desk
15 Oct 2026
12:21 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजी
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
10 जोन के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, डीएम ईशा प्रिया ने बढ़ाया उत्साह
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता
800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में कटेहरी के सूरज ने मारी बाजी

Ambedkar Nagar News:  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से आए 600 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट से हुई। चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न जोन से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद जनपद का ध्वज फहराया गया और जिलाधिकारी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना और सद्भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ ली। पिछले वर्ष के चैंपियन धावक आजम ने मशाल लेकर ट्रैक का चक्कर लगाया। 

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में कटेहरी के सूरज ने प्रथम स्थान हासिल किया। नेवादा के मोहम्मद फारुख दूसरे और अकबरपुर के राजन तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जलालपुर की स्नेहा ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अकबरपुर की हिमांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद साहिब दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं, एक अन्य स्पर्धा में राजेसुल्तानपुर की आरती प्रथम रहीं। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में नाऊसांडा के चमन मौर्य ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में कटेहरी की लक्ष्मी प्रथम रहीं। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में अकबरपुर की शशिकला ने बाजी मारी। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में राजेसुल्तानपुर के अंशुमान और सीनियर बालक वर्ग में जलालपुर के आदित्य प्रथम स्थान पर रहे।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक एवं राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, प्रधानाचार्य डॉ. जय चन्द, नीलम यादव, डॉ. तारा वर्मा, अरुण सिंह, कप्तान सिंह, विपिन बिहारी सिंह, उमेश पांडेय, शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध सिंह, संतोष पांडेय, मुकेश दुबे, अर्चना पटेल, दिनेश यादव और आशीष यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Ambedkar Nagar Athletics Competition Athletics Competition

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News