Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यात्री एवं भार वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगा पाया गया। उनमें अनिवार्य रूप से रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया, ताकि कोहरे के दौरान वाहनों की दृश्यता बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शीत ऋतु में कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
बैठक में लंबी दूरी तक चलने वाले वाहनों में चालक की नींद एवं थकान से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दो ड्राइवरों की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्ट संचालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं और कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें