Barabanki News: किसान पथ पर शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर के बाद ऐसा भीषण हादसा हुआ जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो ट्रको की आपस मे टक्कर लगते ही , पीछे चल रहे एक ट्रक के, केबिन में आग लग गई। कुछ ही देर में केबिन पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया, आग इतनी भीषण लगी की अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका और हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
घटना माती इलाके में किसान पथ हाईवे की है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक, आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। हादसा होते ही हाईवे पर मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गई । साथ ही इस हादसे के कारण सड़क पर यातायात भी रुक गया।
दो घंटे तक आग बुझाने में जुटी रही दमकल टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में करीब दो घंटे लग गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद जब ट्रक के केबिन की तलाशी ली गई तो वहां से एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। हादसे के बाद पुलिस को आशंका है कि ट्रक के केबिन में एक से ज्यादा लोग सवार हो सकते थे। इसी वजह से पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय ट्रक में कुल कितने लोग मौजूद थे। अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का कोशिश लगातार कर रही है कि ट्रकों की टक्कर कैसे हुई और आग लगने के समय केबिन में कितने लोग मौजूद थे। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें