Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: 'अब न ये रहेंगे, न इनकी लाइन...', CM योगी के डायलॉग पर अखिलेश का करारा तंज

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्मी डायलॉग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
03:09 PM
1 min read
UP Politics: 'अब न ये रहेंगे, न इनकी लाइन...', CM योगी के डायलॉग पर अखिलेश का करारा तंज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
योगी आदित्यनाथ के फिल्मी डायलॉग पर सपा प्रमुख ने साधा निशाना
सोशल मीडिया पोस्ट में पीडीए समाज और संविधान का उठाया मुद्दा
भाजपा की विदाई का किया दावा
जनता डायलॉग सुनने के मूड में नहीं

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने एक भाषण में फिल्मी डायलॉग ‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है’ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा तंज कसा है। सपा प्रमुख ने निशाना साधते हुए कहा कि अब न ये रहेंगे और न ही इनकी लाइन। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब ये हमेशा के लिए चले जाएंगे। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की विदाई कर देगी। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि अब उनके सारे डायलॉग फेल हो गए हैं, इसलिए बॉलीवुड का सहारा ले रहे हैं। श्री यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जनता उनके डायलॉग सुनने के मूड में नहीं है और अब ये हमेशा के लिए जा रहे हैं। सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि वर्चस्ववादियों की अहंकारी सोच हमेशा यही रही है कि कोई लाइन में आगे रहे बाकी सब पीछे। फिर कोई प्रभुत्ववादी सबसे ऊपर रहे बाकी जनता नीचे रहे।

akhilesh.png

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी सोच आम जनता को पीछे और नीचे रखने का प्रयास करती है। आम जनमानस को पीछे-नीचे रखने की ये सोच ही पीडीए व संविधान विरोधी अलोकतंत्रकारी संकीर्ण सोच है। उन्होंने आगे लिखा कि अब न ये रहेंगे न इनकी लाइन क्योंकि पीड़ित पीडीए समाज लाइन लगाकर इनके खिलाफ वोट डालने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी संगी साथी याद रखें कि यूपी वाले यदि स्वागत जोरदार करते हैं तो विदाई उससे भी ज्यादा शानदार और यादगार करते हैं। उल्लेखनीय है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा दौरे के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमिताभ बच्चन की फिल्म का डायलॉग हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है बोला था। इस दौरान उन्होंने छात्रों को टैबलेट भी वितरित किए थे।  

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Yogi Adityanath Akhilesh vs Yogi

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News