स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया और अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विशेष अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह खबर भी पढ़े - मुर्गी फार्म के पास युवक को मारी गोली, पुराने विवाद का मामला सामने आया
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल तथा आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की।
यह खबर भी पढ़े - ट्रक का पीछा करते हुए पहुंची टैक्स टीम, जांच शुरू होते ही मौके पर बढ़ गया तनाव
अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर ऐसे अभियानों में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें