Sunday, 18 October 2026 | Lucknow | 29°C

Balrampur Accident: बेकाबू कार ने दुर्गा मंदिर किनारे बैठे सात लोगों को रौंदा, तीन की मौत

Balrampur Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुर्गा मंदिर के सामने सड़क किनारे बैठकर वीडियो देख रहे सात ग्रामीणों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।
Bureau
Bureau News Desk
18 Oct 2026
11:51 AM
1 min read
Balrampur Accident: बेकाबू कार ने दुर्गा मंदिर किनारे बैठे सात लोगों को रौंदा, तीन की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दुर्गा मंदिर के सामने हुआ हादसा
वीडियो देख रहे ग्रामीणों पर चढ़ी बेकाबू कार
हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल
कार चालक हिरासत में

Balrampur Accident: प्रदेश के बलरामपुर जनपद में शनिवार रात भीषण दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा देहात क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव में दुर्गा मंदिर के सामने हुआ। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुर्गा मंदिर के सामने सड़क किनारे बैठकर वीडियो देख रहे सात ग्रामीणों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में हुए हादसे पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिये है। साथ ही हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बलरामपुर में व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति दें और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें। इसके साथ मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक चरनगहिया-बेलहा गांव में शनिवार रात दुर्गा मंदिर में आरती हो जाने के बाद लगभग सात ग्रामीण सड़क किनारे बैठकर वीडियो देख रहे थे। तभी गौरा चैराहा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गयी और सड़क किनारे लगे टेंट का हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई।

वहीं छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी में कार चालक के नशे में होने की आशंका है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।  

Explore Related Topics

Balrampur News UP Road Accident Balrampur Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →