Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

Yogi Adityanath: मां पाटेश्वरी के मंदिर पहुंचे सीएम योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बलरामपुर के मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रदेश की खुशहाली की कामना की और गोशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
03:50 PM
1 min read
Yogi Adityanath: मां पाटेश्वरी के मंदिर पहुंचे सीएम योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचे सीएम योगी
मां की आरती उतारकर प्रदेश की खुशहाली मांगी
बच्चों को चॉकलेट देकर जताया स्नेह
गोशाला में गायों को खिलाया गुड़ और हरा चारा

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में सर झुकाकर उत्तर प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली और लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना की।

मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

बच्चों से मिले सीएम योगी

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखकर कुछ बच्चे उनके पास पहुंचे बच्चों को अपने बीच देखकर योगी आदित्यनाथ ने उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों को दुलारा और चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

गोशाला में गायों की सेवा

मां पाटेश्वरी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। कुछ समय गोशाला में बिताकर उन्होंने गोसेवा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप बांटने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बलरामपुर पहुंचे थे।

इसके बाद वो देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और रात में वहीं आराम किया। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना और मंदिर परिसर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से मुलाकात की। इसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास और हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Adityanath Balrampur Visit UP CM Latest News Maa Pateshwari Darshan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News