>हरियाणा के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न और अश्लील टिप्पणियों के आरोप लगाए जाने के बाद अंग्रेजी विभाग के तीन प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर व्हाट्सऐप पर अनुचित चैट करते थे, देर रात वीडियो कॉल करते थे और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े सवाल पूछकर मानसिक दबाव बनाते थे। एक छात्रा द्वारा व्हाट्सऐप चैट सबूत के रूप में प्रस्तुत किए जाने पर मामला सामने आया।
>कुलपति रामपाल सैनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों प्रोफेसरों को निलंबित किया और जांच के लिए आंतरिक समिति गठित की। उन्होंने कहा कि आरोप साबित होने पर कठोर दंड दिया जाएगा। घटना के बाद छात्रों में रोष फैल गया। ABVP सदस्यों ने परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। 50 से अधिक छात्राएं कुलपति से मिलीं और शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों में अश्लील टिप्पणियां, देर रात कॉल और विरोध करने पर अंकों में कटौती की धमकी जैसी बातें शामिल हैं। जांच समिति आरोपों की पड़ताल कर रही है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें