Saturday, 12 September 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली घूमने निकले परिवार के लिए काल बना सड़क किनारे खड़ा ट्रक, चार लोगों की मौत

जयपुर से दिल्ली घूमने निकले परिवार की कार डीएमई पर खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में चार लोगों की जान गई।
Bureau
Bureau News Desk
14 Jun 2026
01:28 PM
1 min read
दिल्ली घूमने निकले परिवार के लिए काल बना सड़क किनारे खड़ा ट्रक, चार लोगों की मौत
हाइलाइट्स
जयपुर से दिल्ली घूमने निकले परिवार की कार डीएमई पर खड़े ट्रक से टकराई, हादसे में चार लोगों की जान गई।

 

जयपुर से दिल्ली घूमने के लिए निकले एक परिवार की खुशियां हरियाणा के नूंह जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के रवा-बाघोला गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के मुखिया जवाहर सिंह और उनका साढ़े तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 37 वर्षीय पूनम जादोन, उनकी 17 वर्षीय बेटी खुशी, 12 वर्षीय बेटा डुग्गी और 26 वर्षीय केशव की मौत हो गई। केशव परिवार का पड़ोसी और किरायेदार था तथा वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि दुर्घटना के समय कार वही चला रहा था।

 

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को जवाहर सिंह अपनी पत्नी पूनम और बच्चों के साथ दिल्ली घूमने के लिए निकले थे। पड़ोसी होने के कारण केशव भी उनके साथ चला गया। परिवार ने जयपुर के एक होटल में खाना खाने के बाद यात्रा शुरू की थी, लेकिन नूंह पहुंचने पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया गया कि पूनम के पिता अनिल की करीब दस दिन पहले कैंसर के कारण मौत हुई थी। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि सड़क हादसे ने एक और बड़ा आघात दे दिया।

 

हादसे में 55 वर्षीय जवाहर सिंह और उनका साढ़े तीन साल का बेटा चेतन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी यादराम ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Explore Related Topics

नूंह हादसा सड़क हादसा नूंह एक्सप्रेसवे दुर्घटना हरियाणा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News