Saturday, 01 August 2026 | Lucknow | 29°C

चार्जिंग के दौरान धधक उठी इलेक्ट्रिक बस, देखते ही देखते राख हुई बस और चार मोटरसाइकिलें

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान आग लग गई। एक इलेक्ट्रिक बस और चार मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
01 Aug 2026
06:52 PM
1 min read
चार्जिंग के दौरान धधक उठी इलेक्ट्रिक बस, देखते ही देखते राख हुई बस और चार मोटरसाइकिलें
हाइलाइट्स
सोनिया विहार के निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग।
चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस पूरी तरह जलकर खाक हुई।
आग की चपेट में आकर चार मोटरसाइकिलें भी जल गईं।
घटना के समय स्टेशन पर कोई मौजूद नहीं था, जनहानि नहीं हुई।

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर अचानक आग लग गई। चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आकर पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी राख हो गईं।

यह घटना सोनिया विहार के पांचवें पुश्ते पर स्थित एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चार्जिंग पर लगी हुई थी, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

यह खबर भी पढ़े - दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान इन रास्तों पर बढ़ेगी ट्रैफिक की चुनौती, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - घर से निकलने से पहले जरूर जान लें रूट

राहत की बात यह रही कि घटना के समय चार्जिंग स्टेशन पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

 

घटना से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Explore Related Topics

दिल्ली पूर्वी दिल्ली सोनिया विहार इलेक्ट्रिक बस आग फायर विभाग चार्जिंग स्टेशन हादसा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News