IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: जाने रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी

दोपहर से लागू होंगे डायवर्जन, स्टेडियम के आसपास भारी जाम की आशंका

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में 8 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इंडियन प्रीमियर लीग के तहत दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, लेकिन हैवी ट्रैफिक उम्मीद दोपहर 12 बजे से ही बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मैच के दिन स्टेडियम के आसपास और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रूट की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

 

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर सबसे अधिक यातायात दबाव रहने की संभावना है। विशेष रूप से मैच शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद इन इलाकों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है।  रोजाना इन मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि समय की बचत हो सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

 

भारी और व्यावसायिक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध: यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। जिसके चलते ट्रक और अन्य बड़े वाहनों के चालकों को सलाह दी गई है कि वे पहले से वैकल्पिक मार्ग तय कर लें और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें।

 

पार्किंग के लिए ‘पार्क एंड राइड’ सुविधा: स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग को ध्यान में रखते हुए ‘पार्क एंड राइड’ सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड से बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये बसें मैच शुरू होने से करीब दो घंटे पहले और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक संचालित होंगी, जिससे दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

 

बिना अनुमति पार्किंग पर कार्रवाई: स्टेडियम के पास केवल अधिकृत लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति दी जाएगी। बिना अनुमति पार्किंग करने पर वाहनों को टो किया जा सकता है और चालान भी किया जाएगा। इसलिए वाहन लेकर जाने वाले लोगों को पार्किंग नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

कैब और टैक्सी के लिए तय पिकअप-ड्रॉप पॉइंट: ऐप से बूकेड टैक्सी और कैब सेवाओं के लिए अलग से पिकअप और ड्रॉप पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। जिसके चलते गेट नंबर 2 - मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, राजघाट चौक और रिंग रोड की सर्विस लेन पर ये सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 


 

टैग्स :  दिल्ली, ट्रैफिक, IPL, रूट डायवर्जन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल
इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात