Friday, 04 September 2026 | Lucknow | 29°C

बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा

Sports News: बारिश ने गाबा में रोमांच रोक दिया, लेकिन टीम इंडिया का जश्न नहीं जब खेल थमा, तब भी सीरीज ट्रॉफी भारत ने थामी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 रद्द हुआ, पर 2-1 की बढ़त ने देश को दिलाई सीरीज जीत की मुस्कान।
News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
04:49 PM
1 min read
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
हाइलाइट्स
Sports News: बारिश ने गाबा में रोमांच रोक दिया, लेकिन टीम इंडिया का जश्न नहीं जब खेल थमा, तब भी सीरीज ट्रॉफी भारत ने थामी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 रद्द हुआ, पर 2-1 की बढ़त ने देश को दिलाई सीरीज जीत की मुस्कान।

>भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के प्रतिष्ठित गाबा मैदान पर खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मैच लगातार बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच में सिर्फ 4.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारतीय टीम ने 52 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद बारिश नहीं थमी और मुकाबला खत्म घोषित करना पड़ा। इस परिणाम के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का टी20 सीरीज में अपराजेय रिकॉर्ड कायम रहा है।

>कैसे रहा मैच का हाल

>टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली ऑस्ट्रेलिया को भारतीय ओपनरों ने चौंका दिया।

    >
  • शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की

  • शुरुआती 4 ओवर में ही भारत ने 47 रन ठोक दिए

  • 4.5 ओवर में स्कोर: 52/0 तभी बारिश बढ़ी और अंत में मैच रद्द करना पड़ा।

>सीरीज का सफर

    >
  • पहला मैच - बारिश से रद्द

  • दूसरा टी20 - ऑस्ट्रेलिया की जीत (4 विकेट)

  • तीसरा टी20 - भारत की जीत (5 विकेट)

  • चौथा टी20 - भारत की जीत, बढ़त 2-1

  • पांचवां टी20 - रद्द, भारत ने सीरीज जीती

>सीरीज में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी और शीर्ष बल्लेबाजों की शानदार परफॉर्मेंस ने टीम इंडिया को बढ़त दिलाई।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News