Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: खेल जगत को बड़ा झटका, पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड

Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: 42 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट नीरज यादव ने अपने फ्लैट पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
01:09 PM
1 min read
Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: खेल जगत को बड़ा झटका, पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन
मौत की वजह का खुलासा नहीं
भारतीय पैरा-एथलेटिक्स जगत में शोक
नीरज ने एशियाई पैरा खेलों में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

Para Athlete Neeraj Yadav Suicide: भारतीय खेल जगत से बेहद दुखद घटना सामने आयी है। 42 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट नीरज यादव ने अपने फ्लैट पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया है। भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने यह जानकारी दी। कोच एस. सत्यनारायण ने बताया कि नीरज यादव की मौत की खबर दुर्भाग्यपूर्ण है। जानकारी होने के बाद नीरज के शव को अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई।

साल 2018 में पैरा एथलीट नीरज यादव ने एशियन गेम्स में मेडल जीते थे। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। फिलहाल नीरज यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका खुलासा नहीं हो सका है। नीरज यादव के असमय निधन से भारतीय पैरा खेल जगत ने अनुभवी खिलाड़ी खो दिया है। बताया जा रहा है कि पैरा एथलीट नीरज यादव ने इस साल आइची नगोया में हुए एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक डोपिंग प्रतिबंध के चलते नीरज यादव प्रतियोगिता से बाहर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिबंध के चलते वह तनाव में थे। मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज यादव के इस खौफनाक कदम के उठाने के पीछे की वजह की जानकारी नहीं है। उन्होंनेघटना पर दुख जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव का धैर्य के साथ सामना करना चाहिए।

नीरज यादव एफ55 कैटेगरी के खिलाड़ी थे। इस वर्ग में शॉट पुट, भाला फेंक और चक्का फेंक जैसी बैठकर की जाने वाली स्पर्धाएं होती हैं। नीरज यादव ने पैरा गेम्स के कई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया था। साल 2018 में जकार्ता एशियाई पैरा खेलों में नीरज यादव ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2023 में हांगझोउ एशियाई पैरा गेम्स में उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक, दोनों ही स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल हासिल किया था। सात साल की उम्र में पोलियो हो जाने के बाद भी नीरज यादव ने खेलों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने शुरुआत में व्हीलचेयर टेनिस खेला और बाद में पैरा-एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की। 

Explore Related Topics

Neeraj Yadav Neeraj Yadav Death News Indian Para Athlete

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News