Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Legislative Council Election Results 2026: 6 सीटों के नतीजे घोषित, चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

UP Legislative Council Election Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के हुए चुनाव में में अब तक छह उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
01:53 PM
1 min read
UP Legislative Council Election Results 2026: 6 सीटों के नतीजे घोषित, चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: 6 सीटों के नतीजे घोषित
बीजेपी और सपा के उम्मीदवार विजयी
मेरठ स्नातक सीट पर बीजेपी की जीत
शिक्षक क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों ने दर्ज की सफलता

UP Legislative Council Election Results 2026:  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के हुए चुनाव में में अब तक छह उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। इनमें एक स्नातक और पांच शिक्षक क्षेत्रों के परिणाम शामिल हैं। चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। वहीं सपा भी दो सीटें जीतने में कामयाब हुई है। 

घोषित परिणामों के मुताबिक मेरठ स्नातक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश कुमार गोयल ने जीत दर्ज की है। दिनेश गोयल 24,923 मतों से विजयी रहे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से बीजेपी के उमेश द्विवेदी, मेरठ से श्रीचन्द शर्मा और बरेली-मुरादाबाद से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो विजयी घोषित हुए हैं। वहीं वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है। 

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने के लिए मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर यह दावा किया कि भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अधिकारियों ने मिलकर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया। श्री यादव घटनाक्रम को बड़ा फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा कि कथित साजिश सामने आ गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. संजयन त्रिपाठी को निशाना बनाए जाने की वजह केवल उनका सपा प्रत्याशी होना नहीं, बल्कि भाजपा को उनका स्वीकार्य नहीं होना भी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए अनियमितताओं का सहारा ले रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वोट से नहीं खोट से जीतती है। शिक्षकों को बीजेपी में अपमान के सिवाय और कुछ नहीं मिला है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षकों से चारा इकट्ठा करने तक का जो निकृष्टतम काम करवाने का षड्यंत्र किया गया। उसे हर शिक्षक हमेशा याद रखेगा। साल 2027 के विधानसभा चुनावों में शिक्षक बीजेपी को हराकर ‘गुरु संकल्प’ पूरा करेंगे।  

Explore Related Topics

UP Legislative Council Election 2026 UP MLC Election Results Uttar Pradesh Election News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News