Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी आदित्यनाथ

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
02:49 PM
1 min read
UP News: सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी आदित्यनाथ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
योगी सरकार की सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन से मुलाकात
यूपी में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा
जेवर एयरपोर्ट के पास सिंगापुर सिटी और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप का प्रस्ताव
यूपी में ₹775 करोड़ का पैकेजिंग हब बनेगा, 1,880 लोगों को मिलेगा रोजगार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के उद्योग, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर की तकनीक और उत्तर प्रदेश की क्षमता मिलकर विकास के नए अवसर पैदा और आधुनिक बनाने का काम कर सकती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही,  उनकी परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार समझौता होने से लेकर उत्पादन शुरू होने तक निवेशकों के साथ खड़ी रहेगी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का 60 प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सिंगापुर सिटी और हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे, माल ढुलाई गलियारों और औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार निवेश के लिए बेहतर अवसर दे रहा है।

इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 775 करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सल पैकेजिंग हब बनाने के लिए ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड को पात्रता प्रमाणपत्र दिया गया। 50 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना से 1,880 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल के साथ खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने और ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सॉल्यूशंस के साथ कचरा प्रबंधन परियोजनाओं के लिए भी समझौते हुए। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की कनेक्टिविटी, औद्योगिक ढांचे और निवेश नीतियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को जल्द ही  जमीन पर उतारकर रोजगार और उत्पादन बढ़ाना है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Singapore Business Federation Uttar Pradesh Investment

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News