हरदोई में इंसानियत हुई शर्मसार: 10 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला पर ईंटों से किया हमला

हरदोई में दरिंदगी की हदें पार: महज 10 रुपये के लिए 65 वर्षीय महिला पर ईंटों से किया जानलेवा हमला


>उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया, बल्कि समाज के पतनशील मानसिकता की तस्वीर भी उजागर कर दी। महज 10 रुपये न देने पर एक वृद्ध महिला पर बेरहमी से ईंटों से हमला कर दिया गया।


>घटना हरदोई की नघेटा रोड की है, जहां 65 वर्षीय दया कुमारी, जो जीवनयापन के लिए भीख मांगती हैं, सड़क किनारे भोजन कर रही थीं। तभी हरियावां थाना क्षेत्र के बरगदिया शाहपुर निवासी युवक रामकुमार ने उनसे 10 रुपये की मांग की। जब दया कुमारी ने इंकार किया, तो रामकुमार ने आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए पास की ईंट उठाकर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।


>महिला की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार, जो अपने परिजन को अस्पताल ले जा रहे थे, ने देखा कि एक युवक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीट रहा है। मुकेश और अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


>गंभीर रूप से घायल दया कुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि आरोपी महिला पर कैसे ईंट से हमला करता है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस हरकत में आई।


>सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और धारा 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

महिला आरक्षण, कानून-व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, 594 किमी परियोजना से यूपी को नई रफ्तार
हरदोई के सनबीम स्कूल में किताब की खरीद को लेकर विवाद, प्रिंसिपल पर अभिभावक से बदसलूकी के लगे आरोप
एंटी करप्शन का चला डंडा, हरदोई में जेई पवन वर्मा 22 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरदोई के स्कूल में गैस रिसाव से मची अफरातफरी, 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक लखनऊ रेफर
अयोध्या के हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने मौलाना तौकीर रजा को दी चेतावनी
हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
हरदोई में बेटी ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी रिवॉल्वर
राजधानी एक्सप्रेस बची बड़ी साजिश से: होशियार लोको पायलटों ने हार्दोई में दो ट्रेन हादसे टाले