हरदोई के स्कूल में गैस रिसाव से मची अफरातफरी, 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक लखनऊ रेफर

Hardoi News: हरदोई के संडीला में स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में उस समय अफरातफरी का कारण बनी, जब अचानक गैस रिसाव से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। तेज़ गंध फैलते ही 16 छात्र-छात्राएं बेहोशी और घबराहट की स्थिति में आ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


>हरदोई के संडीला स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह गैस रिसाव की घटना ने हड़कंप मचा दिया। अचानक फैली तेज़ गंध से छात्रों के सिर चकराने लगे और कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। स्कूल परिसर में मची अफरातफरी के बीच शिक्षकों ने तुरंत सभी छात्रों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी।


>घटना में 16 बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हुए जिन्हें तत्काल स्थानीय निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा अंजनी की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।


>जानकारी के अनुसार, कक्षाएं चल रही थीं तभी बच्चों ने गैस जैसी तेज़ गंध महसूस की। कुछ ही देर में कई छात्रों की तबीयत खराब होने लगी। शिक्षकों और स्टाफ ने बिना देर किए बच्चों को बाहर निकाला और अभिभावकों व अधिकारियों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम संडीला, सीएचसी अधीक्षक, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। अस्पतालों में बच्चों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।


>बीमार बच्चों में शामिल हैं यशी गुप्ता, तान्या, दीपाली, लायबा, आराध्या, अनुष्का, इल्मा, निहालिका, स्तुति गुप्ता, संस्कृति गुप्ता, प्राची, वर्णिका और अंजनी।
इन सभी को संडीला के आर.बी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे है।


>घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा अस्पताल पहुंचे और बच्चों की तबीयत के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की पुष्टि हुई है और पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा लगभग 16 बच्चे प्रभावित हुए हैं, सभी को उपचार दिया जा रहा है। एक छात्रा को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। स्कूल परिसर की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट देने और बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।


>अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा कारणों से मीडिया और आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है ताकि इलाज में कोई बाधा न आए। स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को घर भेज दिया है और गैस रिसाव के कारणों की जांच जारी है।


>डीएम और एसपी ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि गैस रिसाव किसी रासायनिक पदार्थ या आसपास के किसी स्रोत से हुआ हो। जांच टीम नमूने एकत्र कर रही है और जल्द ही गैस के प्रकार व रिसाव के कारणों का खुलासा किया जाएगा।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

महिला आरक्षण, कानून-व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, 594 किमी परियोजना से यूपी को नई रफ्तार
हरदोई के सनबीम स्कूल में किताब की खरीद को लेकर विवाद, प्रिंसिपल पर अभिभावक से बदसलूकी के लगे आरोप
एंटी करप्शन का चला डंडा, हरदोई में जेई पवन वर्मा 22 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अयोध्या के हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने मौलाना तौकीर रजा को दी चेतावनी
हरदोई में इंसानियत हुई शर्मसार: 10 रुपये के लिए बुजुर्ग महिला पर ईंटों से किया हमला
हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
हरदोई में बेटी ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तानी रिवॉल्वर
राजधानी एक्सप्रेस बची बड़ी साजिश से: होशियार लोको पायलटों ने हार्दोई में दो ट्रेन हादसे टाले