अम्बेडकरनगर के अकबरपुर-अयोध्या मार्ग स्थित जय हीरो मीरानपुर शोरूम में हीरो मोटोकॉर्प की नई 125 सीसी बाइक सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान शोरूम के एमडी रविभद्र सिंह के पुत्र आर्यभद्र सिंह ने फीता काटकर और बाइक का अनावरण कर इसकी शुरुआत की।
लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 की विशेषताओं की जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस मॉडल में पहले की तुलना में इंजन की आवाज काफी कम की गई है, जिससे राइडिंग का अनुभव अधिक आरामदायक होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह बाइक पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 20 किलोमीटर अधिक माइलेज देने में सक्षम है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर ईंधन दक्षता का लाभ मिल सकता है।
यह खबर भी पढ़े - दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त
नई बाइक के शुभारंभ के दौरान शोरूम परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजर शशिधर तिवारी, अविनाश यादव, नेटवर्क मैनेजर, मनीष पांडेय, अमित सिंह, महेश पांडेय, गोविंद, अभिषेक सिंह और अखिल पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
125 सीसी सेगमेंट में सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 के लॉन्च के साथ ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है। कंपनी ने इस मॉडल में माइलेज और आरामदायक राइडिंग अनुभव को प्रमुखता दी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें