आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट

बिठूर में 19 वर्षीय बीएससी छात्रा की मौत के बाद परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

 

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक संदेशों से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका की बहनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, बिठूर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ एक फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम भी करती थी। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी तय हो चुकी थी, हालांकि विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई थी।

 

मृतका की बहनों का आरोप है कि दबौली निवासी एक युवक पिछले करीब एक वर्ष से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर धमकी देता था। आरोप है कि युवक ने उस व्यक्ति को भी मैसेज भेजे थे जिससे युवती की शादी तय हुई थी। इन संदेशों में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें लिखकर शादी न करने के लिए कहा गया था।

 

परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे युवक ने युवती को कई मैसेज भेजे और धमकाया। बताया गया कि युवती युवक से उसे बदनाम न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन कथित तौर पर मैसेज और दबाव जारी रहा। इसके बाद युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बहनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कथित व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर साझा की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  कानपुर, बिठूर, युवती, आत्महत्या

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल
सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर पुलिस की अपील, कहा - पर्याप्त है सप्लाई, न दें अफवाहों पर ध्यान
मौलाना मदनी के जिहाद वाले बयान पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
जिनकी जान गई है बीएलओ की हम लोग उनको ₹2 लाख दे रहे हैं - अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला
कानपुर में प्रेम की कीमत जान से चुकाई, लड़की के भाइयों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या