Wednesday, 01 July 2026 | Lucknow | 29°C

कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 थानों के बदले प्रभारी, हाटा कोतवाली समेत कई थानों को मिले नए थानेदार

कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी केशव कुमार ने देर रात जारी किए तबादला आदेश, कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां
Bureau
Bureau News Desk
01 Jul 2026
03:00 PM
1 min read
कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 थानों के बदले प्रभारी, हाटा कोतवाली समेत कई थानों को मिले नए थानेदार
हाइलाइट्स
कुशीनगर में एसपी केशव कुमार ने एक साथ 12 थानों के प्रभारी बदले।
हाटा, कप्तानगंज, चौराखास, सेवरही और अन्य थानों में नई तैनाती।
साइबर थाना, मिशन शक्ति, एएचटी और जन सूचना सेल में भी बदलाव।
चौराखास के थानाध्यक्ष दिनेश साहनी को चार्ज से हटाया गया।

जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने सोमवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया। जारी तबादला सूची के तहत जिले के 12 थानों के प्रभारी बदल दिए गए, जबकि कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और अन्य पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में थाना प्रभारियों के साथ-साथ साइबर थाना, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग), जन सूचना सेल और अन्य इकाइयों में भी तैनाती में बदलाव किया गया है। एसपी ने बताया कि यह निर्णय जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, थाना कसया में तैनात निरीक्षक इत्यानंद पांडेय को कोतवाली कसया का प्रभार बरकरार रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कप्तानगंज के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह को कोतवाली हाटा का प्रभारी बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़े - अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सियासी सौहार्द की झलक, सीएम योगी, केशव मौर्य और मायावती ने दी शुभकामनाएं

वहीं, निर्धारित मानकों पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के कारण चौराखास के थानाध्यक्ष दिनेश साहनी को पद से हटाकर एसएसआई नेबुआ नौरंगिया की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह बरवापट्टी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को चौराखास का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश के तहत धीरेंद्र राय को पटहेरवा से कप्तानगंज, विनय मिश्र को विशुनपुरा से अहिरौली बाजार, प्रविंद्र राय को अहिरौली बाजार से पटहेरवा, मनोज वर्मा को जन सूचना सेल से सेवरही, शनि जावला को बोदरवार चौकी प्रभारी से विशुनपुरा तथा उपेंद्र कुमार को पीआरओ से बरवापट्टी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा थाना पडरौना में तैनात चंदा यादव को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन ने विशेष शाखाओं में भी कई अहम बदलाव किए हैं।

एएचटी प्रभारी विद्याधर कुशवाहा को वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि साइबर थाना प्रभारी जितेंद्र टंडन को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मिशन शक्ति का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं चंद्रभूषण प्रजापति को एएचटी का प्रभारी, विनय सिंह को साइबर थाना प्रभारी तथा संतोष कुमार को पुलिस लाइन से साइबर थाना में तैनाती दी गई है। अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार को भी साइबर थाना भेजा गया है।

इसके अलावा हरेराम यादव को जन सूचना सेल, राजेश यादव को एसएसआई थाना पडरौना, अश्विनी सिंह को एसएसआई कुबेरस्थान, जयप्रकाश यादव को एसएसआई सेवरही, ब्रह्म उपाध्याय को नेबुआ नौरंगिया, संजय कुमार सिंह को सेवरही तथा मंजू त्रिपाठी को रवींद्रनगर धूस थाना में नई तैनाती दी गई है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधिकारियों को उनकी नई तैनाती वाले स्थानों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Explore Related Topics

कुशीनगर पुलिस तबादला Kushinagar Police Transfer एसपी केशव कुमार थाना प्रभारी तबादला हाटा कोतवाली कप्तानगंज थाना यूपी पुलिस Kushinagar News कानून व्यवस्था Police Transfer

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →