पहले नहर में कूदकर जान देने की कोशिश, अब मेरठ में फांसी पर लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति

मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला; डेढ़ माह पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

 

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित प्रवेश विहार में रहने वाले 48 वर्षीय प्रवीण कुमार रोहिला का शव बुधवार दोपहर घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मूल रूप से बागपत के बड़ौत स्थित नेहरू नगर निवासी प्रवीण कुमार रोहिला परिवार के साथ शास्त्रीनगर के प्रवेश विहार में रह रहे थे। वह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे।

 

परिवार के अनुसार उनकी बड़ी बेटी की शादी तीन माह पहले हुई थी। बेटा बैंक के ऋण विभाग में कार्यरत है, जबकि एक बेटी मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करती है। पत्नी घर के पास ही दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर पत्नी दुकान पर थीं और बेटा-बेटी अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान प्रवीण कुमार ने घर के अंदर फांसी लगा ली।

 

मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक

 

करीब दो बजे पत्नी ममता रोहिला घर पहुंचीं तो उन्होंने प्रवीण कुमार को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने बेटे और बेटी को सूचना दी। कुछ देर बाद दोनों घर पहुंच गए। करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी शुचिता सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

पुलिस के अनुसार प्रवीण कुमार शराब पीने के आदी थे और परिवार के लोग उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास करते थे। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले भी वह नानू नहर पर जाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। हालांकि उस समय उनकी जान बच गई थी।

 

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


 

टैग्स :  मेरठ, आत्महत्या, शास्त्रीनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वेस्ट यूपी तक फैला पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी का नेटवर्क, हैंडलर रिहान की गिरफ्तारी के बाद कई जिलों पर बढ़ी नजर
मेरठ में दो साल की बेटी और नौ माह के बेटे के साथ मां ने खाया कीटनाशक
मेरठ में 800 करोड़ का ज्वैलरी पार्क, मुकुट जैसी इमारत और झुमके जैसा होगा प्रवेश द्वार
नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली, बेटा और पड़ोसी पहुंचे मौके पर
जिसे नकल रोकनी थी, वही मोबाइल से छात्राओं की कर रहा था मदद - CCTV में कैद हुआ मामला
थाने की जमीन या वक्फ बोर्ड की संपत्ति? मेरठ में मस्जिद को लेकर बढ़ा विवाद
भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती
खेल में पदक जीता है तो पढ़ाई होगी मुफ्त, मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शुरू किए रजिस्ट्रेशन