मुरादाबाद में नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट, CCTV फुटेज हुई वायरल

Muradabad News: मुरादाबाद में दो पुलिसकर्मियों द्वारा नशे में रेस्टोरेंट में होटल मालिक और स्टाफ से मारपीट का मामला CCTV में कैद। वीडियो वायरल, जांच की संभावना।


>मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों द्वारा शराब के नशे में रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात हुई और पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


>जानकारी के अनुसार, ठाकुरद्वारा–काशीपुर रोड पर स्थित एक इंडियन रेस्टोरेंट में रात करीब 12:30 बजे कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह और सिपाही रजत पहुंचे। दोनों कथित रूप से नशे की हालत में थे और खाने की मांग कर रहे थे। होटल मालिक शाहरूख के मुताबिक, किचन बंद होने की जानकारी देने पर दोनों पुलिसकर्मी नाराज़ हो गए और उन्होंने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू कर दी।


>CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि दोनों पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट में घुसकर होटल कर्मियों को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते नजर आते हैं। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल किसी वरिष्ठ अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें