बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

सेक्टर-100 की हाईराइज सोसायटी और हरौला में सामने आए दो अलग-अलग मामले, पुलिस जांच में जुटी।

 

नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं फेज-वन थाना क्षेत्र के हरौला में 17 वर्षीय किशोरी ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पहली घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की लोटस बुलेवर्ड सोसायटी की है। बुधवार शाम करीब चार बजे टावर से तेज आवाज आने पर लोग और सुरक्षाकर्मी मौके की ओर दौड़े। नीचे पहुंचे लोगों ने एक बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और निजी चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था। वह मूल रूप से सेक्टर-35 ए ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-100 स्थित फ्लैट में अस्थायी रूप से रह रहे थे। जांच में सामने आया कि बुधवार शाम वह फ्लैट की बालकनी में पहुंचे और वहां से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल या फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

 

दूसरी घटना फेज-वन थाना क्षेत्र के हरौला की है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात आशु कुमार नामक युवक ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी छोटी बहन ने पंखे से लटककर जान दे दी है। आशु कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि माता-पिता गांव गए हुए थे। परिवार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के हसनपुरा गांव का रहने वाला है। ड्यूटी से लौटने पर उसने कमरे में बहन को पंखे से लटका देखा। वह तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

टैग्स :  नोएडा, आत्महत्या, लोटस बुलेवर्ड सोसायटी, सेक्टर-100 नोएडा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
भीषण गर्मी में ग्रेटर नोएडा बेहाल, हाईराइज सोसाइटी से सेक्टरों तक बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
नॉएडा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने पहुंचाया अस्पताल
नोएडा सेक्टर-62 में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर युवक ने किया हंगामा घटना का वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में 1 मई को धारा 163 रहेगी लागू, ड्रोन से हर गतिविधि पर कड़ी नजर
जेवर एयरपोर्ट में विदेशी CEO हटे, नीतू सामरा को मिली अंतरिम कमान
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड तमिलनाडु से गिरफ्तार, 1 लाख का इनामी आरोपी दबोचा गया
नोएडा हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन वाली डिजिटल साजिश का हुआ खुलासा