शादी का झांसा देकर असम की युवती से दुष्कर्म, अमरोहा में जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का आरोप

केरल में हुई थी मुलाकात, अमरोहा लाकर निकाह के लिए बनाया धर्म बदलने का दबाव; तीन आरोपियों पर केस दर्ज।

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में असम की रहने वाली एक हिंदू युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी फरमान करीब पांच वर्ष पहले केरल के तिरुवनंतपुरम में एक सैलून में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात असम की रहने वाली युवती से हुई। आरोप है कि फरमान ने युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात कराया गया। करीब छह माह पहले आरोपी उसे अपने घर अमरोहा ले आया, जहां उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया जाने लगा। युवती का कहना है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

 

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती को जबरन मांस खिलाया गया और अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने फरमान के भाई फैजान पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मंगलवार को युवती किसी तरह पुलिस तक पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरमान, उसके भाई फैजान और जीजा सरफराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।


 


 

टैग्स :  अमरोहा, युवती, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन, गर्भपात

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भारत की क्लीन इकॉनमी पर आधारित नया इंडेक्स फंड लॉन्च, NFO 5 जून से
सीजेरियन प्रसव के चार दिन बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में हंगामा; जांच के दौरान ओटी सील
अमरोहा में अवैध भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़, 13 लोगों पर मुकदमा - गिरफ्तार आरोपी थाने से जमानत पर रिहा
बिजली चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट, जानकीपुरम में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
तेल संकट से दुनिया में त्राहिमाम, कई देशों में आसमान छूते दाम - भारत में अब भी सबसे कम असर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं, कोलकाता में ममता से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा हमला
गाजीपुर में पीड़ा से एकजुट हुआ समाज: 5 लाख की मदद के साथ अखिलेश यादव का बड़ा संदेश