Chhath Puja 2026: छठ पूजा हिंदू धर्म का बेहद पवित्र त्योहारों माना जाता है। छठ महापर्व पर भगवान सूर्य और माता छठी की विधिवत पूजा आराधना की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती श्रद्धा, पवित्रता और कठिन नियमों का पालन करते हैं। नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना होती है। खरना के दिन व्रती महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जल उपवास रखती हैं और फिर सूर्यास्त हो जाने के बाद पूजा करके प्रसाद ग्रहण किया जाता है। बेहद खास यह है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती पूरी तरह से मौन रहते हैं। आइए जानते हैं खरना की परंपरा और प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती के मौन रहने का वजह।
क्या होता है खरना?
नहाय खाय के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक निर्जल उपवास रखती हैं। सूर्यास्त हो जाने के बाद शाम को महिलाएं स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती है और पवित्रता के साथ पूजा की तैयारी की जाती है। खरना के दिन मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और पूड़ी बनाई जाती है। खीर और पूड़ी तैयार हो जाने के बाद सबसे पहले छठी मैया और सूर्य देव को प्रसाद अर्पित किया जाता है।
इसके बाद व्रती महिलाएं प्रसाद को ग्रहण करती है। व्रती महिला के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को खीर-पूडी खिलाई जाती है। खरना का प्रसाद ग्रहण करते समय मौन रहने की परंपरा का विशेष है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती महिला का ध्यान छठी मैया और भगवान सूर्य देव की भक्ति में होना चाहिए। साथ ही खरना का प्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि छठी मैया का आशीर्वाद भी होता है।
इसलिए इसे ग्रहण करते समय शुद्धता और एकाग्रता जरूरी होता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं न तो भोजन ग्रहण करती हैं और न ही जल पीती हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या काल के समय व्रती महिलाएं परिवार के साथ नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है। अगले दिन प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न होती है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें