सहारनपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 30 से अधिक स्टॉल जलकर खाक


>सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित ट्रेड फेयर मेले में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक जोरदार धमाके के साथ भगदड़ मच गई, जब एक चाय-नाश्ते की दुकान पर रखा बड़ा गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद आग ने कुछ ही मिनटों में मेला परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। 120 में से 30 से ज्यादा स्टॉल जलकर राख हो गए, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


>स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त अधिकांश दुकानदार नमाज के लिए गए हुए थे। धमाका सुनते ही जो लोग मौजूद थे, वे तुरंत बाहर भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 से 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।


>मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया, “यह आग एक बड़े सिलेंडर के फटने से लगी थी। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारिक नुकसान काफी बड़ा है।”


>यह मेला 15 मई से चल रहा था और आगामी 15 दिन और चलना था। इसमें लकड़ी, प्लास्टिक, हस्तशिल्प और खिलौनों सहित कई तरह की वस्तुओं की बिक्री की जा रही थी। आग फैलने की वजह से मेला पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।


>फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। मेला आयोजक सेठपाल को प्रशासन ने रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

शाकुंभरी देवी मंदिर में आधी रात आया सैलाब, महिला की मौत; तीन बच्चे लापता, कई वाहन बहे
देवबंद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बंगाल चुनाव नतीजों का किया जिक्र
धुरंधर 2 पर इमरान मसूद का हमला, बोले -फिल्म हकीकत से दूर, मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
दिल्ली–देहरादून हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
तालिबान के महिला दंड नियम पर मौलाना इसहाक गोरा ने दी प्रतिक्रिया
फर्नीचर से लेकर फ्री बस तक, सहारनपुर को CM योगी का तोहफा
बैंक हेराफेरी केस में इमरान मसूद को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
सहारनपुर में कार सवारों ने छात्रों पर चलाई गोली, एक की मौत, एक गंभीर घायल
SSP कार्यालय पर भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी