शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान

Cricket News: बीसीसीआई ने टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अब वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर नया इतिहास रचा है। इस फैसले के साथ रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीन ली गई है, जबकि टीम में विराट कोहली और अन्य सीनियर खिलाड़ी भी बने हुए हैं।


>नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट में एक नया युग शुरू हो गया है। बीसीसीआई की टीम चयन बैठक में 26 वर्षीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं, अब वे दो फॉर्मेट में भारत की अगुवाई करेंगे। इस फैसले के साथ रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीन ली गई है।


>ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बीसीसीआई ने शनिवार को लंबी बैठक के बाद यह बड़ा निर्णय लिया। टीम में सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी जगह दी गई है। गिल का वनडे कप्तानी में पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, इसके बाद 23 अक्टूबर एडिलेड और 25 अक्टूबर सिडनी में दूसरा और तीसरा मैच होगा।


>मिडिल ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे में उपकप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि भविष्य में हर फॉर्मेट के लिए एक कप्तान का मॉडल अपनाया जाएगा। इस नए टीम संयोजन में नितीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जयसवाल जैसी युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या टीम में शामिल नहीं हैं।


>ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम इंडिया:
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल
इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात
सिराज-बुमराह की तूफानी गेंदबाजी, केएल राहुल की मजबूती; भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा