वाराणसी में पार्श्वनाथ जयंती पर नॉनवेज दुकाने रहेंगी बंद

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जयंती के अवसर पर 15 दिसंबर को मीट, मछली और मुर्गे की दुकानों व होटल-रेस्टोरेंट में नॉनवेज पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए हैं।

श्री जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याण महोत्सव के अवसर पर वाराणसी नगर निगम ने नगर क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री और परोसने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नगर निगम की बैठक में लिया गया।

नगर निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर 15 दिसंबर को वाराणसी नगर क्षेत्र में सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी मांसाहार भोजन पर प्रतिबंध रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय धार्मिक अवसरों पर पवित्रता और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे पहले भी नवरात्र सहित अन्य प्रमुख धार्मिक तिथियों पर इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए जाते रहे हैं।

नगर निगम ने निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों, स्लॉटर हाउस और होटल-रेस्टोरेंट के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रतिबंध के दौरान पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा निगरानी की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
वाराणसी कफ सिरप केस में बड़ा खुलासा, हवाला नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयास हुए सफल, पर्यटकों से गुज्जार रही काशी
वाराणसी में शुरू हुआ सांस्कृतिक और भाषा आदान-प्रदान का महाआयोजन
वाराणसी में कोडीन सिरप सिंडिकेट पर वकील के बेटे की हत्या का आरोप, परिवार ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
वाराणसी में अहिंसा दिवस पर बंद रहीं मीट-मछली की दुकानें | जानें पूरा मामला
वाराणसी में PM मोदी के हाथों 4 नई वंदे भारत ट्रेनों का हुआ शुभारंभ जाने ट्रैन का टाइम और अन्य जानकारिया
वाराणसी में BJP विधायक की GRP जवान से नोकझोंक, अखिलेश बोले ये है असली दबंगई