राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास हुआ आवंटित, तेज प्रताप की आयी प्रतिक्रिया

Bihar News: बिहार सरकार ने राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलते हुए उन्हें 39 हार्डिंग रोड पर नया आवास दिया। इस फैसले पर तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।
News Desk 26 Nov 2025, 12:43 PM 1 min read
राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास हुआ आवंटित, तेज प्रताप की आयी प्रतिक्रिया


>बिहार सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का आवास बदलने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सरकार ने 10 सर्कुलर रोड की जगह राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है। इस फैसले पर राजद नेताओं, विशेषकर लालू प्रसाद यादव के परिवार की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


>भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर बताया कि राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39 हार्डिंग रोड पर नया आवास दिया गया है। आदेश लागू होने के बाद से ही राजद नेताओं और लालू परिवार के सदस्यों की ओर से सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


>तेज प्रताप यादव ने इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बंगला खाली कराने का आदेश देना उचित नहीं था।


>इसके अलावा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर परिवार के प्रति अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सरकार की प्राथमिकता विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना नहीं होनी चाहिए।


>तेज प्रताप यादव ने कहा, छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया… गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था.

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल