UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं दस अधिकारियों के विभागों और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और प्रशासनाधिकरण-1 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. एमकेएस सुंदरम को समन्वय का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार तृतीय को वित्त एवं संस्थागत वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल में अजय चौहान को यूपीसीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह पंकज यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं योगेश कुमार को पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक, अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक, कृष्ण कुमार को झांसी मंडल के मंडलायुक्त बनाया गया है।

वहीं चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सचिव के पद पर नवीन तैनात दी गयी है। देवेंद्र सिंह कुशवाहा को प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव, प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक और जनजाति विकास के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें