अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सीबीएसई परीक्षा विवाद, बढ़ते अपराध और बिजली व्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीबीएसई परीक्षा विवाद, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण तक हर स्तर पर सिस्टम विफल साबित हो रहा है, जबकि सरकार जवाबदेही लेने से बच रही है।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सीबीएसई परीक्षा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि केवल कॉपियों की दोबारा जांच की मांग से छात्रों को वास्तविक राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि समस्या व्यवस्था के भीतर मौजूद है।

 

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि शिक्षा से जुड़े मामलों पर सत्ता से जुड़े कुछ लोगों का एकाधिकार हो गया है और जब अनियमितताओं या घोटालों के आरोप सामने आते हैं तो जिम्मेदार लोग चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की चपेट में है और सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय मामले से दूरी बना रही है।

 

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में एक रियल एस्टेट कारोबारी की सरेआम हत्या हुई, जबकि गाजियाबाद से गाजीपुर तक हत्या और आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

महूबा में बकरी चराने गए एक व्यक्ति का शव कुएं में मिलने और खेत में सो रहे किसान की हत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बिजली व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार और ऊर्जा विभाग पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यूपी में गुजरात मॉडल’ का ट्रांसफार्मर फुंक गया है और जबरदस्ती जोड़े गए तारों में अब चिंगारी निकल रही है।

 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना बिजली के भी मीटर दौड़ रहे हैं और जनता अब भाजपाइयों के पीछे दौड़ रही है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बड़े-बड़ों को प्रशिक्षण देने का दावा करते थे, वे खुद ही असफल साबित हो रहे हैं। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और बिजली आपूर्ति को लेकर सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।


 

टैग्स :  अखिलेश यादव, भाजपा सरकार, सीबीएसई परीक्षा, समाजवादी पार्टी, यूपी बिजली व्यवस्था, गुजरात मॉडल, यूपी अपराध, एके शर्मा, सपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी
चाचा ने साफ किया रुख - सभी पद देख चुका, अब लक्ष्य अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना
बीजेपी क्या महिला की हिमायती…अखिलेश यादव ने शेयर किया योगी का पुराना वीडियो
महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन की बात थी: प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला
राहुल गांधी के एक पत्र से गरमाई रायबरेली की राजनीति, मंत्री-सांसद आमने-सामने
अयोध्या मास्टर प्लान बदलाव पर सियासत हुई तेज, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप
AIMIM नेता के सुहेलदेव पर बयान से यूपी में सियासी घमासान, ओपी राजभर ने दिया अल्टीमेटम
यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए चुनौती? चिराग पासवान की पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान