भाई-बहन के स्नेह का पवित्र पर्व भाई दूज इस वर्ष 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। जहां एक ओर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करेंगी, वहीं दूसरी ओर इस दिन चंद्रमा का राशि परिवर्तन कई लोगों की किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, भाई दूज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा — जो कि मंगल ग्रह की स्वामित्व वाली राशि है। यह परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला होगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर ग्रोथ और बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे।
मेष राशि: सफलता के नए द्वार खुलेंगे
भाई दूज पर चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार में तेजी आएगी और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।
अगर नौकरी में परिवर्तन सोच रहे हैं तो यह समय लाभकारी रहेगा।
सावधानी: वाद-विवाद से बचें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
धनु राशि: निवेश से मिलेगा लाभ
वृश्चिक राशि में गोचर करते चंद्रदेव धनु राशि वालों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ देंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अटके पैसे वापस मिलने की संभावना है।
यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
ध्यान दें: किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
कुंभ राशि: आय में वृद्धि और सम्मान में इजाफा
भाई दूज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बेहद शुभ रहेगा। इनकम बढ़ने और प्रमोशन के योग बनेंगे।
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और कार्यस्थल पर आपकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।
विशेष लाभ: नौकरी, व्यापार और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें