Chhath Puja 2026: छठ पूजा का आज सबसे अहम दिन है। रविवार शाम को छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देंगी। इसके लिए सुबह से ही घरों और घाटों पर तैयारियां चल रही हैं। गंगा, नदी और शहरों के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। छठ रखने वाली महिलाएं छठी मैया के गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
इससे पहले शनिवार को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का पूजन किया गया। महिलाओं ने शाम को छठी मैया की पूजा की और गुड़ की खीर, व फलों का भोग लगाया। खरना के साथ ही व्रत रखने वाली महीलाओ का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर रविवार शाम को सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य दिया जाएगा। मान्यता है कि छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन श्रद्धालु महिलाएं पूरे नियम और श्रद्धा के साथ पूजा करती हैं।
यूपी के जिलों में सूर्यास्त का संभावित समय
रविवार 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सूर्यास्त का समय अलग-अलग हो सकता है। उपलब्ध समय के अनुसार कई जिलों में शाम 5 बजे से 5:30 बजे के बीच सूर्यास्त होने का अनुमान है। हालांकि, मौसम और स्थानीय मौसम के कारण वास्तविक समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।
- आगरा: शाम 5:26 बजे
- अयोध्या: शाम 5:11 बजे
- आजमगढ़: शाम 5:08 बजे
- बलिया: शाम 5:04 बजे
- गोरखपुर: शाम 5:06 बजे
- गाजियाबाद: शाम 5:26 बजे
- गौतम बुद्ध नगर: शाम 5:28 बजे
- वाराणसी: शाम 5:09 बजे
- प्रयागराज: शाम 5:14 बजे
- कानपुर नगर: शाम 5:18 बजे
- लखनऊ: शाम 5:15 बजे
- मथुरा: शाम 5:29 बजे
- मेरठ: शाम 5:24 बजे
- बरेली: शाम 5:19 बजे
- सीतापुर: शाम 5:15 बजे
- हरदोई: शाम 5:18 बजे
- बाराबंकी: शाम 5:18 बजे
- उन्नाव: शाम 5:18 बजे
- देवरिया: शाम 5:04 बजे
- कुशीनगर: शाम 5:03 बजे
- मऊ: शाम 5:06 बजे
- गाजीपुर: शाम 5:07 बजे
- जौनपुर: शाम 5:10 बजे
- झांसी: शाम 5:28 बजे
- ललितपुर: शाम 5:29 बजे
- सहारनपुर: शाम 5:24 बजे
- मुजफ्फरनगर: शाम 5:24 बजे
- मुरादाबाद: शाम 5:20 बजे
- शाहजहांपुर: शाम 5:18 बजे
- रायबरेली: शाम 5:15 बजे
शाम होते ही घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत सुनाई देंगे। महिलाएं सूप और दउरा में फल, ठेकुआ और पूजा की दूसरी सामग्री लेकर पहुंचेंगी। सूर्यास्त के समय परिवार के लोग भी व्रतियों के साथ पूजा में शामिल होंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें