Chhath Puja 2026: छठ पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह महापर्व भगवान सूर्य देवता और छठी मैया को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए ये कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा में भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस पर्व पर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ महापर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस साल छठ पूजा 15 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रती शाम के समय नदी, तालाब या किसी साफ जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।फिर इसके अगले ही दिन 16 नवंबर, सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती अपना व्रत खोलेंगे।
छठ पूजा 2026 में संध्या अर्घ्य का समय
छठ पूजा के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देने की परंपरा है। संध्या अर्घ्य का समय शाम 04:57 बजे से 05:28 बजे तक रहेगा।
सुबह अर्घ्य का समय
छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन 16 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह अर्घ्य का समय सुबह 06:11 बजे से 06:49 बजे तक रहेगा। अर्घ्य देने के बाद छठी मैया की पूजा की जाती है और फिर व्रती व्रत का पारण करते हैं।
छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व
छठ पर्व में सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। छठी मैया की पूजा से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें