Shani Margi 2026: शनि देव न्याय का देवता और कर्मफल दाता हैं। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि शनि की चाल में होने वाले बदलाव का ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है। साल 2026 में शनि देव एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। मान्यताओं के अनुसार शनि की सीधी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है।
पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को सुबह 5 बजे शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे। इस राशि में वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। इसके बाद शनि देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के मार्गी होने से लंबे समय से अटके कामों में गति आने और करियर तथा आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल लाभ के अवसर लेकर आ सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार और कामकाज में फायदा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं। ऐसे में धैर्य और मेहनत बनाए रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। कारोबारियों को नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। पुराने कानूनी मामलों में राहत और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें