Tuesday, 10 November 2026 | Lucknow | 29°C

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2026: भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त कब? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2026: द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
01:30 PM
1 min read
Bhai Dooj Shubh Muhurat 2026: भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त कब? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
भाई दूज 2026: आज या कल कब मनाया जाएगा भाई दूज?
भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
पूजा विधि और यमुना स्नान का महत्व
राहुकाल में तिलक लगाने से बचें

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2026: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई दूज को भैया दूज, यम द्वितीया और भाऊ बीज के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और  11 नवंबर को दोपहर 3.53 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी।

भाई दूज 2026 तिलक का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा करके अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं।

भाई दूज की तारीख: 11 नवंबर 2026

तिलक का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक

bhai-dooj (1).webp

भाई दूज पर क्यों किया जाता है यमुना स्नान?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके पीछे यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा प्रचलित है। कहा जाता है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने भाई यमराज को घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। बहन के प्रेम और सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। यमुना ने वरदान मांगा कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। यमराज ने उनकी इच्छा स्वीकार कर ली। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।

भाई दूज पर तिलक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

पूजा के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा वाले हिस्से को साफ करके चौक बनाएं।

तिलक लगवाते समय भाई का मुख उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें।

बहन का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है।

तिलक लगाने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी लंबी उम्र की कामना करें।

इस दिन भाई को बहन के घर जाकर भोजन करना चाहिए।

भाई अपनी बहन को सामर्थ्य के अनुसार उपहार जरूर दें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल में तिलक लगाने से बचना चाहिए।

Explore Related Topics

Bhai Dooj 2026 Bhai Dooj Date 2026 Bhai Dooj Shubh Muhurat

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News