Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: दीपावली पर यूपी रोडवेज ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6 दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों से महज छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
12:48 PM
1 min read
UP News: दीपावली पर यूपी रोडवेज ने बनाया नया रिकॉर्ड, 6 दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था को मिला यात्रियों का भरोसा
छठ पर्व पर भी चलेंगी अतिरिक्त बसें
चालक-परिचालकों को मिलेगा 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन
बसों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवहन व्यवस्था ने दीपावली के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से महज 6 दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक बताई जा रही है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 6 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन लाखों लोगों ने रोडवेज बसों से यात्रा की। 

दीपावली के बाद अब छठ पर्व को देखते हुए योगी सरकार ने परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ और कानपुर से भी विशेष बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्वांचल से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होगी।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को सभी फिट बसों को सड़क पर उतारने के निर्देश दिए हैं। बसों की तकनीकी जांच, मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया जाएगा। बस स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल, बैठने की सुविधा, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों में अतिरिक्त बस संचालन को बढ़ावा देने के लिए नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर तक बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Explore Related Topics

UP Roadways Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News