Monday, 16 November 2026 | Lucknow | 29°C

Yogi Adityanath: 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, यूपी की सभी 403 सीटों पर लगेगी जन चौपाल

Yogi Adityanath: 2027 चुनाव से पहले भाजपा यूपी की 403 सीटों पर जन चौपाल लगाएगी।
Bureau
Bureau News Desk
15 Nov 2026
01:05 PM
1 min read
Yogi Adityanath: 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, यूपी की सभी 403 सीटों पर लगेगी जन चौपाल
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
2027 चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज
सभी 403 सीटों पर लगेगी जन चौपाल
योगी आदित्यनाथ करेंगे अभियान की शुरुआत
गोरखपुर से शुरू होगा जन संवाद

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारीया तेज कर दी है। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल लगाकर सीधे जनता से बातचीत करेगी। सीएम आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहली जन चौपाल कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में आयोजित होगी।

जन चौपाल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा और भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जन चौपाल को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

जनता तक पहुंचेगी सरकार की बात

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से डॉक्टरों, वकीलों, व्यापारियों और दूसरे पेशे से जुड़े लोगों को पत्र भेजा जा रहा है। इसमें सरकार के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में 2017 से पहले प्रदेश में अपराध और माफियाराज का जिक्र किया गया है। साथ ही पिछले 10 सालो में सरकार की उपलब्धियां बताकर लोगों से समर्थन की भी अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर साझा कर रहे लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पाती मिलने के बाद कई लोग इसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर दूबे और अखिलेश्वर दुबे ने भी पत्र पोस्ट कर कहा कि इसमें लिखी बातें प्रदेश के लोगों के अनुभव से जुड़ी हैं। इसके अलावा आदिल अमीन, डॉ. अजीज अहमद, डॉ. सुधाकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव और प्रिया कुमारी शुक्ला को भी मुख्यमंत्री की पाती मिली है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath News UP BJP News BJP Election Preparation

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News