Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, कारोबार और संचार का कारक माना जाता है। बुध की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। नवंबर 2026 में बुध एक बार फिर अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। इस बदलाव को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मान्यता है कि बुध के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को बुध तुला राशि में रहते हुए स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। बुध इस नक्षत्र में 4 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान 6 राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय शुभ रहने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को व्यापार में आ रही पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। कारोबार को विस्तार देने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम दे सकता है। कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को नए लोगों के साथ जुड़कर लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। पुराने निवेश से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है। कारोबार में मुनाफा बढ़ने और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने से आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के पद और वेतन में बदलाव के संकेत हैं। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें