CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि विपक्षी दल देश के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि जनता लगातार कांग्रेस और इंडी गठबंधन को नकार रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान के सम्मान और जनता के जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश देंगे। सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। यह जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। सभी राजनीतिक दलों को संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और संविधान के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें