Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

CM Yogi Adityanath Mother Last Rite: मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छलक पड़े आंसू

CM Yogi Adityanath Mother Last Rite: उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शुक्रवार को ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। मां के पार्थिव शरीर के सामने पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ की आंखों से आंसू छलक पड़े।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
12:02 PM
1 min read
CM Yogi Adityanath Mother Last Rite: मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छलक पड़े आंसू
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के सामने काफी देर तक मौन खड़े रहे मुख्यमंत्री योगी
अंतिम दर्शन के दौरान कई बार हुए भावुक
पैतृक आवास पहुंचते ही मां को दी श्रद्धांजलि
संन्यास के बाद मां से ली थी पहली भिक्षा

CM Yogi Adityanath Mother Last Rite:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी खुद को भावुक होने से रोक नहीं सके। उनके घर पर ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। मां के पार्थिव शरीर के सामने पहुंचते ही सीए योगी भावुक हो गये और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान वह लगातार खुद को रोकने की कोशिश करते रहे और रूमाल से अपनी आंखें पोंछते हुए खुद को संभालते रहे।

मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद कुछ देर तक वह एकटक उन्हें निहारते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री मां की अर्थी को कंधा देते समय भी बेहद भावुक दिखायी दिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर होगा। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई नेता पहुंचे।

cm yogi.webp

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही उत्तराखंड प्रभारी बांसुरी स्वराज पर भी सीएम योगी की मां को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचीं। चंडी घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और 13 अखाड़ों के आचार्य श्रीमहंत भी पहुंचे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गयी है।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम पैतृक आवास पंचूर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इस दौरान वह मां के पार्थिव शरीर के सामने काफी समय तक मौन खड़े रहे। इसके बाद सीएम योगी ने परिजनों से मां की तबीयत और उनके अंतिम दिनों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रेणु बिष्ट, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी की माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदित हो कि संन्यास लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सांसारिक जीवन से दूरी बना ली थी, लेकिन मां के प्रति उनका स्नेह हमेशा बना रहा। वह पंचूर जाकर अपनी मां से मुलाकात करते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ संन्यास लेने के चार साल बाद जब पंचूर पहुंचे थे। तब उन्होंने परंपरा के मुताबिक अपनी मां से पहली भिक्षा ली थी। सावित्री देवी ने बेटे को भीक्षा में फल, चावल और कुछ रुपये भेंट किए थे।  

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Yogi Adityanath Mother Savitri Devi Death

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →