3 महीने से लापता 17 साल की बेटी, थाने से उम्मीद टूटी तो सीएम योगी के दरवाजे पहुंचा गोंडा का परिवार

गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से कथित अपहरण की शिकार 17 वर्षीय किशोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचा।

 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से जुड़े एक कथित अपहरण मामले में पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पहुंचा। परिवार का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले दर्ज मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

यह खबर भी पढ़े - मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, पुलिस ने कहा- बंदर लेकर भाग गए

 

पीड़ित विपत नाई के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का कथित तौर पर 3 मार्च को अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में गोंडा जिले के मनकापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। परिवार का कहना है कि शिकायत में आरोपितों के नाम भी दर्ज कराए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार लखनऊ पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मदद की मांग की। परिवार ने मामले में शीघ्र कार्रवाई और आरोपितों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।

 

 

परिजनों का कहना है कि मामला सामने आने और मीडिया में चर्चा होने के बाद पुलिस की गतिविधियां तेज हुई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को कब तक राहत मिलती है।

 


 

टैग्स :  गोंडा अपहरण, मनकापुर थाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नाबालिग किशोरी, लखनऊ, यूपी पुलिस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सपा विधायक राकेश वर्मा पर FIR
लंबे इंतजार के बाद लखनऊ PGI को मिले 87 नए डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक
खनन से लेकर अपराध तक भाजपा नेता ने उठाए कई सवाल, पुलिस कमिश्नर से की बीबीडी थाना प्रभारी को हटाने की मांग
दो साल से बैठकें नहीं, कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश पर संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
हजारों छात्राओं को मिलेगा लाभ, योगी सरकार ने तैयार किया 18 सूत्रीय प्लान
'सिर्फ 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश न घूस', यूपी पुलिस भर्ती के चयनित युवाओं ने साझा किया अनुभव
अब गोशालाओं से घर-घर पहुंचेगा 'जहर मुक्त भोजन', यूपी में शुरू होगा मेगा अभियान
अयोध्या में सुबह-सुबह CBI की दस्तक, बाद में सामने आया 7 करोड़ के घोटाले का मामला