Saturday, 05 September 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में खुले गड्ढे में गिरे दो बच्चे, मौके पर एक किशोर की मौत

जुग्गौर की हृदय बिहार कॉलोनी में घर के बाहर बाथरूम के लिए निकले छह और पांच साल के बच्चे गड्ढे में गिरे, मौके पर एक किशोर की मौत।
Bureau
Bureau News Desk
05 Sep 2026
07:50 PM
1 min read
लखनऊ में खुले गड्ढे में गिरे दो बच्चे, मौके पर एक किशोर की मौत
हाइलाइट्स
लखनऊ के जुग्गौर इलाके की हृदय बिहार कॉलोनी में घटना हुई।
छह वर्षीय हर्षित चौरसिया और पांच वर्षीय नंदित तिवारी गड्ढे में गिरे।
दोनों बच्चे घर से बाहर बाथरूम के लिए निकले थे।
पांडे के घर के पास बने गड्ढे में दोनों बच्चे गिर गए।

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर इलाके की हृदय बिहार कॉलोनी में शनिवार को दो छोटे बच्चों के गहरे गड्ढे में गिरने की घटना सामने आई। दोनों बच्चे घर से बाहर बाथरूम के लिए निकले थे। इसी दौरान पांडे के घर के पास बने गड्ढे में दोनों जा गिरे। बच्चों के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया।

घटना में छह वर्षीय हर्षित चौरसिया और पांच वर्षीय नंदित तिवारी गड्ढे में गिर गए। दोनों के गिरने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

यह खबर भी पढ़े - पेट में गोली लगी और 1.5 लीटर खून बहा लखनऊ में घायल युवक की सफल सर्जरी

मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षित चौरसिया और नंदित तिवारी अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान दोनों बच्चे पांडे के घर के पास बने गड्ढे में गिर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए।

बच्चों के गड्ढे में गिरने की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर बचाव की कोशिश शुरू की गई। परिजन और आसपास के लोगों ने मिलकर दोनों बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया लेकिन अफ़सोस की हर्षित चौरसिया को परिजन बचा न सके।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आबादी वाले इलाके में गड्ढे को खुला छोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि खुले गड्ढे बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं, खासकर ऐसे इलाकों में जहां आसपास आवासीय बस्ती हो और लोगों की आवाजाही लगातार होती हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे को सुरक्षित तरीके से ढकना या उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था करना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि खुले गड्ढे को समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में भी हादसे की आशंका बनी रह सकती है।

Explore Related Topics

लखनऊ हृदय बिहार कॉलोनी जुग्गौर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News