2027 चुनाव से पहले सपा को लोकदल की नसीहत, सीट बंटवारे पर सुनील सिंह ने रखी बड़ी मांग

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद लोकदल अध्यक्ष ने किसानों, युवाओं और विपक्षी एकता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

दिल्ली में हाल ही में हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, किसानों, युवाओं और विपक्षी एकजुटता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोगी दलों को उनके राजनीतिक प्रभाव और जनाधार के अनुरूप सम्मानजनक हिस्सेदारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि यह संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, किसानों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा चुनाव होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन सहयोगियों को उनकी राजनीतिक ताकत और जनाधार के आधार पर सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी देने की अपील की।

 

लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि किसान कानूनी एमएसपी की गारंटी चाहते हैं, जबकि युवा रोजगार की अपेक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा आम जनता महंगाई से राहत चाहती है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन इन जन सरोकारों को लेकर जनता के बीच जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान चौधरी सुनील सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की सराहना की।

 

उन्होंने बताया कि INDIA गठबंधन की बैठक में लोकतंत्र की रक्षा, चुनावी पारदर्शिता, किसानों के अधिकारों और आर्थिक चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेगा और INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।


 

टैग्स :  सुनील सिंह, लोकदल, 2027 यूपी चुनाव, इंडिया गठबंधन, सीट बंटवारा, समाजवादी पार्टी, किसान, युवा रोजगार

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भीषण गर्मी में दूधिया साथियों के लिए आगे आए शिवेन्द्र यादव
2027 से पहले जुग्गौर में बढ़ी सपा की हलचल, गांव-गांव पहुंचकर संगठन मजबूत करने में जुटे रोहित यादव
जिस जमीन पर बना जेवर एयरपोर्ट, उसी के 170 किसान पहली फ्लाइट से पहुंचे लखनऊ
परिवार में हुए विवादने पकड़ा तूल तो गुस्से में युवक ने खुद पर कर लिया चाकू से हमला
4 फीट की मंजूरी, 12 फीट तक खुदाई, लखनऊ में खनन माफियाओं ने नहर सफाई के नाम पर करोड़ों की मिट्टी बेच दी
लखनऊ के नगराम स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहा; दो लोग घायल
लखनऊ लूटकांड में नया मोड़: आरोपी CRPF दरोगा 20 दिन की छुट्टी लेकर गायब, कमता चौकी इंचार्ज सस्पेंड
एक साल पहले हुआ था धमाका, अब फिर उसी गांव के पटाखा गोदाम में विस्फोट
'न बुलडोजर का डर, न एनकाउंटर का', पहला उम्मीदवार उतारते ही ओवैसी ने दिखाए तेवर