Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

PM Modi Lucknow Visit: पीएम मोदी के लखनऊ आगमन पर बदलेगा ट्रैफिक, 35 जगहों पर डायवर्जन लागू

PM Modi Lucknow Visit: गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
12:55 PM
1 min read
PM Modi Lucknow Visit: पीएम मोदी के लखनऊ आगमन पर बदलेगा ट्रैफिक, 35 जगहों पर डायवर्जन लागू
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह-2026
पॉलीटेक्निक और कमता चौराहे पर बदलेगा रास्ता
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था
शहीद पथ और अहिमामऊ पर डायवर्जन

PM Modi Lucknow Visit: राजधानी लखनऊ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह का विषय 'कौशल भारत, कुशल भारत' है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी लखनऊ को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।

एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सड़कों के किनारे फूलों, रंगीन पेंटिंग और बिजली की झालरों से सजावट की जा रही है। नगर निगम का उद्यान विभाग हरित पट्टियों, पौधों और पार्कों को व्यवस्थित करने में जुटा है।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए गोमतीनगर तक करीब 35 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

पॉलीटेक्निक चौराहे से हजरतगंज की ओर लोहिया पथ से जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जा सकेंगे। समता मूलक चौराहे से आने वाले वाहन पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज पुल, 1090 चौराहा और बालू अड्डा होकर निकलेंगे। कमता शहीद पथ तिराहे से शहीद पथ पर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। वाहन पॉलीटेक्निक चौराहा, चिनहट तिराहा और कठौता के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

लोहिया पार्क चौराहे से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक चौराहे की ओर जा सकेंगे। लोहिया अस्पताल जाने वालों के लिए गेट नंबर-1 से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। कठौता झील से वाहन चिनहट तिराहा, हनीमैन चौराहा और हुसेड़िया चौराहे होकर निकल सकेंगे। विजयीपुर अंडरपास से वाहन कमता तिराहा और हुसेड़िया की ओर जा सकेंगे। न्यू हाईकोर्ट मोड़ से आने वाले वाहन सुषमा अस्पताल, पॉलीटेक्निक और कमता होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

शहीद पथ पर यातायात प्रतिबंधित रहने के दौरान वाहन हुसेड़िया अंडरपास और हनीमैन चौराहे से निकल सकेंगे। हुसेड़िया से ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज होकर भी आवागमन किया जा सकेगा। सुल्तानपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन अहिमामऊ के बजाय जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ का इस्तेमाल करेंगे। कानपुर और उन्नाव से आने वाले वाहन दरोगाखेड़ा और किसान पथ अंडरपास होकर जा सकेंगे। अमौसी वीआईपी मोड़ से शहीद पथ मोड़, कानपुर रोड तिराहा और नादरगंज तिराहे का विकल्प रहेगा। स्कूटर इंडिया चौराहे से भी वाहन किसान पथ होकर निकल सकेंगे। 

Explore Related Topics

PM Modi Lucknow Visit Narendra Modi Lucknow Lucknow Traffic Diversion

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News