Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

Yogi Adityanath Mother Death: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस

Yogi Adityanath Mother Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
12:40 PM
1 min read
Yogi Adityanath Mother Death: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस
91 वर्ष की थीं सीएम योगी की माता जी
बीते महीनों में उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था
सीएम योगी आदित्यनाथ देखने पहुंचे थे अस्पताल

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया है। मुख्यमंत्री की माता का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया है। माता के निधन होने की खबर मिलते ही पैतृक गांव पंचूर में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की बीते महीनों में कई बार स्वास्थ्य खराब हो चुका था। 14 मई 2024 को भी उनकी तबीयत खराब हो गयी थी।

तब उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय मुख्यमंत्री भी अपनी मां को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी फोटो भी वायरल हुई थी। 91 साल की आयु में पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हुआ। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के परिवार में सात भाई बहन है। योगी आदित्यनाथ चार भाईयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 साल की आयु में 20 अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। उनके पिता वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। 

बताया जा रहा है कि शनिवार (21 नवंबर) को सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी के माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी 91 वर्ष का पंचूर यमकेश्वर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन हो जाने पर उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में गहन संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परम पूज्य माताजी के निधन की सूचना अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

इसके साथ ही भाजपा नेता केपी तिवारी ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की माताजी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। मां का बिछड़ना जीवन का ऐसा असहनीय दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Mother Death CM Yogi News Yogi Adityanath Latest News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →