मंत्री असीम अरुण ने पकड़ा घोटाला, समाज कल्याण अधिकारी सहित अधीक्षक निलंबित!

News Desk 19 May 2025, 03:08 AM 1 min read
मंत्री असीम अरुण ने पकड़ा घोटाला, समाज कल्याण अधिकारी सहित अधीक्षक निलंबित!


>उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण आज बाराबंकी के रामनगर में कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामनगर पीजी कॉलेज में बने समाज कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया इस निरीक्षण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रावास के रंग रोगन एवं रखरखाव तथा कायाकल्प के लिए ₹5 लाख जारी किए गए थे जिसके क्रम में इस खर्च में घोटाला पाया गया, जिस पर मंत्री के तेवर चढ़ गए और मंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी व अधीक्षक को निलंबित करते हुए इस पूरे मामले की जांच डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या को सौंप दी है।


>समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने रामनगर पीजी कॉलेज में लैब का उद्घाटन किया और इसी दौरान निरीक्षण करते हुए उन्होंने देखा कि सरकार द्वारा जारी किए गए ₹500000 की धनराशि में घोटाला किया गया है,मंत्री असीम अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और ₹500000 खर्च का संतोषजनक विवरण भी प्रस्तुत नहीं कर सके और सिर्फ बिजली के तार दिखाते रहे।


>मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रावासों के कायाकल्प के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि जारी की है ताकि विद्यार्थी अपनी शिक्षा प्राप्त में कोई बाधा ना पाए लेकिन ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी जो शासकीय धन का दुरुपयोग कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


>यही नहीं मंत्री ने यह भी बताया कि अभी छात्रावासों को कायाकल्प के लिए 10 लाख रुपए और दिया जाएगा लेकिन इस पूरे मामले में पूर्व धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें