छत के रास्ते घुसे चोर, एक ही रात तीन परिवारों के लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

अहिरौली थाना क्षेत्र के खोरिया गांव में रातभर सक्रिय रहे चोर, तीन परिवारों को बनाया शिकार।

 

अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खोरिया गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय छत के रास्ते मकानों में घुसे और अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

 

पीड़ित सुनील राजभर के घर से चोर सोने की चैन, सोने की अंगूठी, सोने का हार, गले का लॉकेट, दो पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

 

 

वहीं सूरज चौहान के घर से पाजेब, करधन, कान की बाली, कान का झाला, बुंदा और करीब दो हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

 

इसके अलावा मिठाईलाल के घर से चोर पर्स, घड़ी और वाहन की चाभी लेकर फरार हो गए। एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।  अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


 

टैग्स :  अंबेडकरनगर, चोरी, खोरिया गांव, अहिरौली थाना, यूपी, क्राइम

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

ड्यूटी पर जा रहे दरोगा जी की हुई मोटरसाइकिल से भिड़ंत अम्बेडकरनगर में पांच लोग घायल
अंबेडकरनगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, संजय राय बोले- देश को परम वैभव तक पहुंचाने में अहम है बौद्धिक वर्ग
मुहर्रम का चांद नजर आते ही अम्बेडकरनगर में बढ़ी चौकसी, डीएम-एसपी खुद उतरे सड़कों पर
अम्बेडकरनगर में पेट्रोल पंप के पास के घर में लगी आग
अम्बेडकरनगर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत
रजिस्ट्री का काम निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव पर भड़के अधिवक्ता, बड़े आंदोलन की चेतावनी
तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत
मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा