मुहर्रम का चांद नजर आते ही अम्बेडकरनगर में बढ़ी चौकसी, डीएम-एसपी खुद उतरे सड़कों पर

दरगाह परिसर और ताजिया मार्गों का निरीक्षण, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

 

मुहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नगर क्षेत्र स्थित दरगाह परिसर और पारंपरिक ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों और यातायात डायवर्जन के लिए निर्धारित मार्गों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मुहर्रम के दौरान हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखने पर बल दिया गया।

 

 

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि मुहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  मुहर्रम 2025, अम्बेडकरनगर, डीएम ईशा प्रिया, एसपी प्राची सिंह, मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था, ताजिया मार्ग, पैदल मार्च, अम्बेडकरनगर प्रशासन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

ड्यूटी पर जा रहे दरोगा जी की हुई मोटरसाइकिल से भिड़ंत अम्बेडकरनगर में पांच लोग घायल
अंबेडकरनगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, संजय राय बोले- देश को परम वैभव तक पहुंचाने में अहम है बौद्धिक वर्ग
छत के रास्ते घुसे चोर, एक ही रात तीन परिवारों के लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ
अम्बेडकरनगर में पेट्रोल पंप के पास के घर में लगी आग
अम्बेडकरनगर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम
टेंट का पोल उतारते वक्त हुआ ऐसा हादसा, अंबेडकरनगर में ई-रिक्शा चालक की मौत
रजिस्ट्री का काम निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव पर भड़के अधिवक्ता, बड़े आंदोलन की चेतावनी
तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत
मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा