Friday, 04 September 2026 | Lucknow | 29°C

अमेठी की सडकों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बस

UP News: यूपी के अमेठी में नया बस अड्डा और डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों, चार्जिंग पॉइंट और आधुनिक बस अड्डों की योजना की जानकारी दी।
News Desk
News Desk News Desk
29 Nov 2025
12:04 PM
1 min read
अमेठी की सडकों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बस
हाइलाइट्स
UP News: यूपी के अमेठी में नया बस अड्डा और डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों, चार्जिंग पॉइंट और आधुनिक बस अड्डों की योजना की जानकारी दी।


>उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अमेठी दौरे के दौरान जिले में डबल डेकर बस सेवा शुरू करने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेठी मुख्यालय गौरीगंज में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन जल्द चयनित की जाएगी।


>कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि अमेठी से सुल्तानपुर और प्रयागराज के लिए पिछले तीन महीने से इलेक्ट्रिक बसें ट्रायल पर चल रही हैं और दोनों जिलों में चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई डबल डेकर बसों में 66 यात्री यात्रा कर सकेंगे और मार्गों पर तार या पेड़ों की ऊंचाई के सर्वे के बाद इन्हें अमेठी से अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी रूटों पर संचालित किया जाएगा।


>उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 23 बस अड्डों का निर्माण हवाई अड्डों की तर्ज पर शुरू हो चुका है, जबकि 54 अन्य बस अड्डों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिनमें अमेठी का प्रस्तावित बस अड्डा भी शामिल है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News